भारत का औद्योगिक उत्पादन मई में 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रही तेजी
व्यापारJune 29, 2026 5:11 PM

भारत का औद्योगिक उत्पादन मई में 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रही तेजी

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर मई 2026 में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत रही है। इससे यह बढ़कर 122.7 पर पहुंच गया, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, बिजली और जल प्रबंधन क्षेत्रों ने प्रमुख योगदान दिया। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी डेटा में दी गई।

बेहतर प्रशासन के लिए प्रशासनिक डेटा को राष्ट्रीय संपत्ति बनाना आवश्यक: पीएम के प्रधान सचिव

June 29, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि भारत के अलग-अलग विभागों में बिखरे प्रशासनिक डेटा को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति में बदलने की जरूरत है। उनका कहना है कि यदि सरकारी डेटा का बेहतर एकीकरण किया जाए तो इससे सुशासन, नीति निर्माण और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा, साथ ही गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

आईने के सामने खुद को देख रो पड़ती थीं अविका गौर, 13 किलो वजन घटाकर किया असली ट्रांसफॉर्मेशन

June 29, 2026 6:15 PM

मुबंई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गौर ने टीवी स्क्रीन पर मासूम 'आनंदी' बनकर घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन एक समय उन्हें अपनी जिंदगी में खुद से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। वह आईने में खुद को देखकर रो पड़ती थीं।

गैरी विल्सन 3 दशकों के बाद आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के पहले स्थानीय कोच बने

June 29, 2026 6:47 PM

बेलफास्ट, 29 जून (आईएएनएस)। गैरी विल्सन को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद विल्सन सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले स्थानीय कोच हैं। विल्सन को यह जिम्मेदारी हेनरिक मलान के पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है।

June 27, 2026 2:52 PM

Modi Cabinet Reshuffle: Dharmendra Pradhan होंगे Out? मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल? | IANS TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मोदी सरकार 3.0 के दो साल पूरे होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई अलग-अलग मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में दावों और कयासों का बाजार गर्म है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है कि नीट (NEET) पेपर विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जा सकता है और यह जिम्मेदारी वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपी जा सकती है। वहीं, आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी की नई टीम में कोई बड़ी भूमिका मिल सकती है। इसके अलावा, पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) से पाला बदलकर आए राघव चड्ढा या अशोक मित्तल में से किसी एक को बड़ा इनाम मिल सकता है। चर्चाओं में महाराष्ट्र से श्रीकांत शिंदे, बिहार से नीतीश कुमार और मेरठ के सांसद अरुण गोविल का नाम भी रेस में आगे बताया जा रहा है।#ModiCabinet #CabinetReshuffle #PMModi #PoliticsNews #NirmalaSitharaman #RaghavChadha #DharmendraPradhan #BreakingNews #BJP #PunjabElection2026